अमिताभ श्रीवास्तव/मुंबई वार्ता

श्री जप्रशांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रायगढ़ जिले के एक सुदूरवर्ती गाँव फोंडयाची वाड़ी में बने एक ऐसे स्कूल में जहाँ गरीब बच्चे अति अल्प साधनो के बावजूद शिक्षा ग्रहण करते हैं, कॉपी किताबें व उनके खेल संबंधित सामानो का वितरण किया गया। ट्रस्ट के इस सहयोग से जहाँ बच्चो में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी वहीं स्कूल प्रशासन ने भी आभार व्यक्त किया।


बता दें कि रायगढ़ जिला ( महाराष्ट्र ) के दूरस्थ स्थित एक बहुत ही छोटे से गाँव फोंडयाची वाडी की प्राथमिक शाला में अत्यन्त निर्धन बच्चे पढ़ते हैं। जिनके पास पढ़ने लिखने व खेलने कूदने की समग्रीयो का हमेशा आभाव रहता है। यही देखते हुए श्री जप्रशांति वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक विवेक श्रीवास्तव ने उनके लिए सामग्री उपलब्ध कराने का विचार किया और 16 जुलाई को स्कूल प्रशासन के समक्ष वस्तुएं भेंट की।
ट्रस्ट के सेवाकार्य में सलंग्न श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव, श्री ए के अंसारी एवं श्री राजीव गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे, साथ ही श्री संदीप माहेश्वरी के सहयोग तथा शुभकामनाओं से ट्रस्ट को सामग्री वितरण करने का संबल प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती वंदना महेश थेटे तथा सहशिक्षक श्री सी एम थिगले ने पूरा कार्य व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया।
” परहित सरिस धर्म नहिं भाई ” के मूलमंत्र को लिए जप्रशांति ट्रस्ट लगातार समाज में अपने सेवा कार्यों के जरिये विभिन्न कार्य कर रहा है जिसमें माता पिता रसोई के माध्यम से गरीब, मजदूर व किसी भी भूखे व्यक्ति को प्रति सप्ताह आहार की व्यवस्था प्रदान की जाती है। वहीं वृद्धाश्रमो में ट्रस्ट अपनी सेवाएं देता है और असहाय, व पढ़ने के इच्छुक गरीब बच्चो को निःशुल्क ट्यूशन की व्यवस्था भी करता है।


