भिवंडी मनपा की पानी को चोरी कर अवैध तरीके से 4 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में किया जा रहा था सप्लाई।

Date:

■ जलापूर्ति विभाग ने छापामार कर 1 लाख 92 हजार रुपए की पानी चोरी का किया पर्दाफ़ाश.

■卐एक पर केस दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

भिवंडी मनपा जलापूर्ति विभाग द्वारा पानी चोरी रोकने हेतु अवैध कनेक्शनों पर लगातार कार्रवाई जारी है।इसी के तहत स्थानीय कोंबडपाडा इलाके में उक्त विभाग ने पानी चोरी के लिए डाले गए दो अवैध पाइप कनेक्शन को खंडित कर 1 लाख 92 हजार रुपए की पानी चोरी का पर्दाफांस किया है।

इस मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज कराया गया है।जो पिछले 4 वर्षों से बिना मनपा से परमिशन लिए अवैध तरीके से एक इंच का दो कनेक्शन डालकर शहर के पानी को ग्रामीण क्षेत्र में इस्तेमाल के लिए सप्लाई किया जा रहा था।इस कार्रवाई ने एक बार पुनः पानी चोरों व माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।

भिवंडी मनपा जलापूर्ति विभाग के प्रभारी कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर को गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय कोंबडपाडा इलाके में अवैध पानी की पाइप लाइन डालकर पानी चोरी किए जाने की शिकायत मिली।जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जलापूर्ति विभाग के सतर्कता टीम को इसकी जांच का निर्देश दिया। उड़ान दस्ते के प्रमुख विराज भोईर अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जब निरीक्षण किया तो पाया कि संगमपाड़ा इलाके में मनपा की पानी टंकी को भरने के लिए लाए गए मुख्य पाइप लाइन छेंदकर रवि गयाधर सिंह ने बिना मनपा जलापूर्ति विभाग से किसी प्रकार का परमिशन लिए अवैध तरीके से 1 इंच के दो नल कनेक्शन लेकर निजी पाइप लाइन को कामवारी नदी से ले जाकर ग्रामीण क्षेत्र के मीठपाड़ा इलाके में स्थित नेहा पार्क के साथ चॉल में पानी की सप्लाई किया था।

उक्त टीम ने तत्काल पाइप कनेक्शन को खंडित करने के साथ पाइप को जप्त कर लिया।साथ ही आयुक्त अनमोल सागर के निर्देश पर रवि सिंह के खिलाफ निजामपुरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 324(4)(5),326(क),303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर ने बताया कि अवैध तरीके से उक्त पानी चोरी पिछले 4 वर्षों से की जा रही थी।जिसके कारण मनपा राजस्व को 1 लाख 92 हजार का नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में मनपा अंतर्गत आने वाले शहर के अलग अलग क्षेत्रों में 126 से ज्यादा लोगों पर तकरीबन 81 से ज्यादा पानी चोरी की शिकायत विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज कराया गया है।जिसमें 30 से अधिक पालंबरों का समावेश है।जिनके द्वारा तकरीबन पानी चोरी के एवज में तकरीबन 37 लाख रुपया बतौर दंड वसूला जा चुका है।इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि मनपा जलापूर्ति विभाग द्वारा पानी चोरों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...