श्री सदस्यों द्वारा मुंबई से 6742 टन निर्माल्य एकत्रित।

Date:

■ डॉ. श्री नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान की पर्यावरणपूर्ति पहल.

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

मुंबई में गणेशोत्सव बड़े उत्साह से मनाते हुए, पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डॉ. श्री नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान, रेवदंडा द्वारा निर्माल्य संग्रहण और खाद निर्माण का एक सराहनीय उपक्रम चलाया गया। प्रतिष्ठान के 5000 श्रीसदस्यों ने गिरगांव और जुहू चौपाटी पर कुल 6742 टन निर्माल्य एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया।

बता दें कि यह उपक्रम पद्मश्री डॉ. श्री आप्पासाहेब धर्माधिकारी और रायगढ़भूषण डॉ. श्री सचिनदादा धर्माधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गणपति विसर्जन के लिए आए श्रद्धालुओं ने भी इस उपक्रम में सक्रिय सहभाग लिया। श्रद्धालुओं ने निर्माल्य स्वेच्छा से श्रीसदस्यों को सौंपकर पर्यावरण रक्षा में योगदान दिया।खाद निर्माण के लिए मशीनें स्थापितगिरगांव और जुहू चौपाटी पर ही खाद बनाने के लिए मशीनें लगाई गई थीं।

श्रीसदस्यों ने श्रद्धालुओं से प्राप्त किए गए निर्माल्य में से केवल फूल और पत्ते मशीन में डाले। माला में लगे धागे और अन्य सामग्री को अलग किया गया। मशीनों द्वारा फूलों को पीसकर उन्हें बोरी में भरकर संग्रहित किया गया। इनसे अब खाद तैयार किया जाएगा।यह जैविक खाद प्रतिष्ठान के विभिन्न वृक्षारोपण अभियानों में उपयोग में लाई जाएगी, जिससे जल प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।

प्रतिष्ठित व्यक्तियों का समर्थनइस उपक्रम के दौरान कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी स्थल पर पहुँचकर श्रीसदस्यों के कार्य की सराहना की। इनमें राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृहमंत्री योगेश कदम, भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, विधायक अशोक चव्हाण, मंगलप्रभात लोढ़ा, अनिल परब, उपायुक्त भाग्यश्री वर्तक, सहायक आयुक्त चक्रपाणी अल्ले, अमृता फडणवीस, सुखराज नाहर, निरंजन हीरानंदानी, और मिकी मेहता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरद पवार) में जल्द होगा संगठनात्मक फेरबदल, सांसदों पर ‘ऑपरेशन’ कभी सफल नहीं होगा: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...