मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

श्री साई सेवा संस्था के स्कूली बच्चों का वार्षिक सम्मेलन फेना गार्डेन, कामतघर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।बच्चों के सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए, नाटक, नृत्य, कोली नृत्य और देशभक्ति गीत बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किए गए।


इस अवसर पर इंदिरा गांधी मेमोरियल उप जिला अस्पताल, भिवंडी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माधवी पंधारे मैडम, क्रांति ताई राठी (सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी), वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर कृष्ण गोपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।


डॉ. उज्वला बदलापुरकर, डॉ. नूर खान, स्वयंसिद्धि कॉलेज की एनएसएस इकाई के गगन सर, एडवोकेट मनोज रायचा, अनघा देशमुख, पी डी यादव सामाजिक कार्यकर्ता, अनिल गुप्ता और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रह कर बच्चों की प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना किया। पिछले कई वर्षों से, यह संस्था स्कूल से बाहर रहने वाले अनाथ,गरीब बेसहारा और कचरा चुनने वाले बच्चों के लिए अध्ययन शिविर चला रही है और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्कूली शिक्षा का आनंद दिलाने का कार्य सफलतापूर्वक कर रही है। उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों के विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रसंशा की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्था की संस्थापक डॉ. स्वाति सिंह ने सभी अतिथि गायकों का स्वागत और धन्यवाद किया और बच्चों से उनकी शैक्षिक, सांस्कृतिक और पौष्टिक भोजन व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर अथक प्रयास करना आवश्यक है कि यह उनसे कभी न छीनी जाए। कार्यक्रम का संचालन दानिश अंसारी और वीर आर्यन सिंह ने बखूबी किया।
भिवंडी में स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों का पहला वार्षिक सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। संस्था अध्यक्षा डाक्टर स्वाति सिंह ने कहा कि भिवंडी के आयुक्त माननीय अनमोल सागर इन बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए हमेशा से मार्गदर्शक रहे हैं।


