● पूनम महाजन की करतूत!
मुंबई वार्ता संवाददाता

“हिन्दुस्थान-पाकिस्तान युद्ध के दौरान जब पूरा विपक्ष सरकार और सेना के साथ मजबूती से खड़ा था तब भारतीय जनता पार्टी श्रेय लेने की होड़ में बैनर पर उल्टा तिरंगा लगा रही थी,” इस प्रकार का आरोप मुंबई कॉंग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने लगाया है।


वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने कभी तिरंगे को अपना झंडा माना ही नहीं है। हिन्दुस्थान- पाकिस्तान युद्ध के दौरान भी श्रेय लेने के चक्कर में भाजपा की पूर्व सांसद पूनम महाजन ने मोदी, शाह और अपना फोटो ठीक से लगाया लेकिन बैनर पर तिरंगा उल्टा लगा दिया। अपने इस कुकृत्य के लिए पूनम महाजन को देश से माफी मांगनी चाहिए और तुरंत बैनर को हटाकर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।”
https://x.com/INCMumbai/status/1921258583410479489?t=2dGjL0VvPve-JBCwEdBynQ&s=19
इस मामले पर पूनम महाजन से उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।


