मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

ज्ञान प्रसारक शिक्षण संस्था के शिक्षकमित्र प्राचार्य बालासाहेब म्हात्रे शैक्षणिक संकुल, पार्कसाइट, स्थित संदेश विद्यालय एंड जूनियर कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस तथा सनराइज़ इंग्लिश स्कूल का विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम संकुल के क्रांतीज्योति सावित्रीबाई फुले सभागृह में हाल ही में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।


विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं शोध वृत्ति विकसित हो, इस उद्देश्य से ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए STEM’ इस मुख्य विषयांतर्गत, सामाजिक, पर्यावरण अनुकूल और वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सात उपविषयों पर आधारित इयत्ता तीसरी से बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए 50 विज्ञान प्रकल्प इस प्रदर्शनी में साकार किए गए।


विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या मेघा म्हात्रे की उपस्थित में राजीव गांधी विद्यालय के मुख्याध्यापक अनिल कोल्हे के हस्ते किया गया। इस अवसर पर संदेश विद्यालय – प्राथमिक विभाग के मुख्याध्यापक पांडुरंग पुरी, संदेश विद्यालय–टागोर नगर की उपमुख्याध्यापिका श्वेता मोहिते, सुनीता मोरे आदि मान्यवर उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक मनोहर म्हात्रे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और ‘विज्ञान युग का स्वागत’ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिवाजी बोरसेने किया। प्रदर्शनी के प्रवेश द्वार पर विज्ञान विषय पर बनाई गई आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।
प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए सनराइज़ इंग्लिश स्कूल की मुख्याध्यापिका फातिमा टोले, संदेश विद्यालय के पर्यवेक्षक प्रवीण झोपे, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने विशेष मेहनत की। इस प्रदर्शनी को कुल 2150 विद्यार्थियों और 585 पालकों ने भेट देकर प्रकल्पों की प्रशंसा की।



बहुत सुंदर कार्यक्रम