सत्ताधारी दल के कई नेता जल्द ही मुंबई कांग्रेस में होंगे शामिल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस पार्टी में उत्साह का माहौल है और कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षाताई गायकवाड़ की उपस्थिति में भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं चांदिवली वार्ड अध्यक्ष गोपाल राठोड तथा आरपीआई की चांदिवली महिला तालुका अध्यक्ष सोनाली बापू प्रधान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। वर्षाताई गायकवाड़ ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री असलम शेख, विधायक अमीन पटेल, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव तथा पंजाब राज्य के सह-प्रभारी सुरज सिंह ठाकुर सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस की विचारधारा ही देश को बचाने वाली है, इसी कारण कांग्रेस पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है। आज सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है और आने वाले कुछ दिनों में सत्ताधारी दल के कई नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे, ऐसा सांसद वर्षाताई गायकवाड़ ने कहा।

जाति और धर्म के नाम पर की जा रही राजनीति से जनता परेशान हो चुकी है। लोकतंत्र और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान को कुचलते हुए भाजपा महायुति काम कर रही है। आज राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके हाथ मजबूत करने की आवश्यकता है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में मुंबई महानगरपालिका में जनता के पैसे की लूट की गई है। अब इस भ्रष्ट महायुति को सबक सिखाने का संकल्प मुंबईकरों ने लिया है और मुंबई महानगरपालिका पर कांग्रेस का विजयी झंडा फहराएंगे, ऐसा सांसद वर्षाताई गायकवाड़ ने कहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 12 सितंबर को होगा ‘मुंबई और बनारस’ कवि सम्मेलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता साहित्य और कविता प्रेमियों के...

कोस्टल रोड पर बढ़ाई जाएं BEST बसें, यात्रियों को मिले सस्ती और सुविधाजनक परिवहन सेवा: विधायक रईस शेख।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति...