समुद्र में तैरते कचरे की सफाई के लिए गेटवे ऑफ इंडिया और बधवार पार्क में शुरू हुई मानव रहित इलेक्ट्रिक बोट सेवा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई के समुद्री किनारों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। इसी कड़ी में Gateway of India और बधवार पार्क क्षेत्र में समुद्र में तैरते कचरे को हटाने के लिए मानव रहित इलेक्ट्रिक बोट सेवा शुरू की गई है। इन बोटों के जरिए प्रतिदिन लगभग 80 से 90 किलो तैरते कचरे का संग्रह किया जा रहा है।


महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे के निर्देशानुसार और अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी के मार्गदर्शन में शहर और उपनगरों में स्वच्छता तथा ठोस कचरा प्रबंधन के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। इस अभियान की निगरानी उपायुक्त (घनकचरा व्यवस्थापन) किरण दिघावकर कर रहे हैं।


इसी पहल के तहत उपायुक्त (परिमंडल-1) चंदा जाधव के मार्गदर्शन और सहायक आयुक्त गजानन बेल्लाळे के नेतृत्व में ‘ए’ विभाग के अंतर्गत गेटवे ऑफ इंडिया और बधवार पार्क परिसर में दो मानव रहित इलेक्ट्रिक बोट कार्यरत की गई हैं।


महानगरपालिका के अनुसार ये बोट पूरी तरह विद्युत ऊर्जा से संचालित और पर्यावरण के अनुकूल हैं। इनमें व्हीकल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (VTMS) और जीपीएस तकनीक लगाई गई है, जिससे इनके मार्ग, कार्यक्षेत्र और सुरक्षा पर नियंत्रण रखा जा सकता है। यह बोट समुद्र में तैरते विभिन्न प्रकार के कचरे को अधिक प्रभावी और योजनाबद्ध तरीके से एकत्र करने में सक्षम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से विकसित हों उद्यान और मैदान : महापौर रितू तावडे।

मुंबई महानगरपालिका के एन विभाग क्षेत्र के उद्यानों और...

अवैध अप्रवासन पर कोई समझौता नहीं।

प्रो. शांतिश्री धुलिपुडी पंडित(जेएनयू (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई वार्ता बौद्धिक और...

मुंबई वासियों को बिजली बिल में प्रति यूनिट 55 पैसे की मिलेगी छूट:- संजय उपाध्याय।

■ बिजली और बुनियादी ढांचा सुधारों को लेकर संयुक्त...