मुंबई वार्ता संवाददाता

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के “माय इंडिया” उपक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत देशभर से आए 300 युवा प्रतिनिधियों ने आज मुंबई में आयोजित भव्य Flag Off Ceremony में भाग लिया। शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को NSCI क्लब, वर्ली में सभी प्रतिनिधियों ने सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके पश्चात “गोदावरी प्रवाह” यूनिटी मार्च के तहत पालघर होते हुए करमसद, गुजरात के लिए प्रस्थान किया।


इस विशेष अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मा. ना. श्री आशिष शेलार जी, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष मा. ना. श्री राहुल नार्वेकर जी, भाजपा मुंबई अध्यक्ष श्री अमित साटम जी, तथा सरदार @150 यूनिटी मार्च के मुंबई संयोजक एवं भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह तिवाना जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सरदार @150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम के मुंबई संयोजक व भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और अद्भुत संगठन शक्ति से देश की एकता और अखंडता की नींव रखी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है, जिसके कारण उन्हें “भारत का आयरन मैन” कहा जाता है, उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “सरदार @150” कार्यक्रम का उद्देश्य उनके योगदान को स्मरण करना, युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है।
कार्यक्रम के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए तिवाना ने बताया कि सरदार जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के “माय भारत” उपक्रम के अंर्तगत पूरे देश में विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरदार @150 के अंतर्गत पहले जिला स्तर पर पद यात्रा, स्वच्छता अभियान, रन फॉर यूनिटी, एकता शपथ, सरदार पटेल के जीवन पर आधारित रील बनाने की प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर क्विज और निबंध प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, सरदार पटेल पर चर्चासत्र, नुक्कड़ नाटक, नशामुक्ति प्रतिज्ञा, योग/आरोग्य शिबिर और सांस्कृतिक प्रस्तुति जैसे कार्यक्रमों को आयोजित किया गया।
दूसरे चरण में देश भर से चार अलग-अलग दिशाओं (प्रवाह) से युवा गुजरात पहुंचेंगे। ये चार प्रवाह दिल्ली, जयपुर, मुंबई और नागपुर है। मुंबई से शुरू होने वाले इस मार्ग को “गोदावरी प्रवाह” नाम दिया गया है। आज इस प्रवाह के अंतर्गत वर्ली में सरदार @150 – Flag Off Ceremony का आयोजन किया गया । इस सेरेमनी में दक्षिण भारत के नौ राज्यों से 300 प्रतिनिधि मुंबई आए हुए है, जिन्होंने कल 27 नवंबर 2025 को मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके पश्चात प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंबई में किए गए विकास कार्य कोस्टल रोड का दौरा किया ।
28 नवंबर को वे कार्यक्रम के पश्चात “गोदावरी प्रवाह” यूनिटी मार्च मुंबई से वसई, पालघर, सूरत के रास्ते सरदार पटेल जी के जन्मस्थान करमसद के लिए प्रस्थान किया और फिर वहां से चारों प्रवाह के प्रतिनिधि मार्च करते हुए गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह मार्च एकता, सहयोग और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है और देश का युवा वर्ग सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए “ एक भारत, आत्मनिर्भर भारत “ के प्रति दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर भारी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



सुंदर