साकीनाका मेनहोल हादसे पर नसीम खान की मांग: लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार को स्थायी रूप से निलंबित कर दर्ज हो आपराधिक मामला।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

साकीनाका में खुले मेनहोल में गिरकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री नसीम खान ने राज्य सरकार से दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, शहरी विकास विभाग के सचिव, बीएमसी आयुक्त तथा अतिरिक्त आयुक्त (पूर्व उपनगर) को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्थायी रूप से निलंबित करने तथा उनके खिलाफ लापरवाही (नेग्लिजेंस) का आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।


नसीम खान ने कहा कि मुंबई और उपनगरों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आ रही हैं। साकीनाका की घटना प्रशासन की गंभीर लापरवाही का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 25 से 30 फीट गहरे मेनहोल पर न तो सुरक्षा जाली लगाई गई थी और न ही बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। इसी लापरवाही के कारण 55 वर्षीय नागरिक की मेनहोल में गिरकर मौत हो गई।


उन्होंने मांग की कि बीएमसी के एल वार्ड के सहायक आयुक्त धनाजी हेरलेकर, सहायक/उप अभियंता (रखरखाव) दीपक चौगुले समेत इस मामले से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार पर केवल अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी निलंबन की कार्रवाई की जाए। साथ ही साकीनाका पुलिस थाने में सभी के खिलाफ लापरवाही का आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।


नसीम खान ने कहा कि नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी खुले मेनहोलों पर सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संतों, मंदिरों और सनातन संस्कृति की रक्षा सुनिश्चित हो : माधवाचार्य महाराज।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्रीटीलाद्वारा गाद्याचार्य मंगल पीठाधीश्वर श्री माधवाचार्य...

मुंबई एयरपोर्ट पर 6 करोड़ रुपये का 4 किलो सोना बरामद, पैंट में छिपाकर दुबई से लाई थी महिला; DRI ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय...