मूसलाधार बारिश के बीच मेघाश्रेय फाउंडेशन ने श्रमिकों को बांटी छतरी ।

Date:

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय

मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच आज देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा बांद्रा पश्चिम के अलमेडा पार्क में बरसात से बचने के लिए सैकड़ों श्रमिकों को छतरी बांटकर एक पुनीत कार्य किया। बरसात में भीग रहे श्रमिक छतरी पाकर बेहद खुश नजर आए। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने अपने हाथों से उन्हें छतरी वितरित किया।

इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बरसात में वर्षा से बचने के लिए छतरी एक महत्वपूर्ण साधन है। बहुत सारे गरीब मजदूर पैसे की तंगी के चलते चाह कर भी छतरी नहीं खरीद पाए। उनके बच्चों को भीगते हुए विद्यालय जाना पड़ता है। यही सोच कर संस्था ने भारी बरसात के बीच छतरी बांटने का निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

भारी बरसात के चलते जहां एक तरफ लोग अपने घरों या सुरक्षित स्थानों में रह रहे हैं, वहीं सीमा सिंह ने बारिश की परवाह न करते हुए श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें छतरी वितरित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला डिपो से ढलान पर लुढ़की BEST की इलेक्ट्रिक बस, दो खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कुर्ला स्थित बेस्ट (BEST)...

मुंबई के नागपाड़ा से हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नाम बदलकर छिपा था सुपारी किलिंग का आरोपी।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति संभाजीनगर में अक्टूबर 2025 में...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का असर: जलभराव से लोकल ट्रेनें रेंगती रहीं, यात्री घंटों रहे परेशान।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई शहर और उपनगरों में शुक्रवार...