सिंधुदुर्ग में हत्या को सड़क हादसा दिखाने की साजिश नाकाम, मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को दबोचा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (कक्ष-7) ने सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल में हुए एक हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने दोस्त की हत्या कर शव और उसकी मोटरसाइकिल को घाटी में फेंककर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार, कणकवली पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 347/2022 के तहत जांच के दौरान अपराध शाखा कक्ष-7 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत को गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर मानव कौशल और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल स्थित एक होटल में मृतक आशापाक मुलाणी उर्फ निहाल (निवासी माळशिरस, जिला सोलापुर) को बातचीत के बहाने बुलाया गया। रात के समय आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपियों ने मृतक का शव तथा उसकी मोटरसाइकिल को फोंडा घाट, सिंधुदुर्ग की एक गहरी खाई में फेंक दिया और इसे मोटरसाइकिल दुर्घटना का मामला बताकर हत्या को छिपाने का प्रयास किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

1. मनोज नारायण भोंडे

2. बृजेंद्र चंद्रहास सोनवडेकर

3. अतिश भगवान मोरे

4. ऋतुराज शेट्टी

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए कणकवली पुलिस, सिंधुदुर्ग के हवाले कर दिया है।

मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन-1) नवनाथ ढवले तथा सहायक पुलिस आयुक्त निनाद सावंत के मार्गदर्शन में कक्ष-7, के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत की टीम ने यह कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अबू आसिम आज़मी ने लगाई गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की गुहार; पीएम मोदी को लिखा पत्र।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय समाजवादी पार्टी मुंबई/महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं...

भारतीय नौसेना ने मर्चेंट टैंकर से मिसाइल वॉरहेड को निकाला और सुरक्षित रूप से नष्ट किया।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय नौसेना ने कच्चे तेल के...