सोनावणे कॉलेज में बहुभाषी कवि सम्मेलन तथा मुशायरा सम्पन्न।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

उत्तर भारतीय समाज एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट और एल.डी. सोनावणे कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कल्याण के सोनावणे कॉलेज में हिंदी,मराठी और उर्दू भाषा का कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उपस्थित रहकर इस कवि सम्मेलन तथा मुशायरा का आनंद लिया।

मराठी के मशहूर कवि अरुण म्हात्रे,गीतों के राजकुमार चंदन राय,उर्दू के मशहूर शायर ग़ज़लकार अफ़सर दखनी, करीम सिद्धार्थनगरी,एज़ाज़ हिंदी,डॉ. रजनीकांत मिश्रा, ओमप्रकाश पांडे”नमन” और डॉ.विजय पंडित ने काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।मंच संचालन कवि प्रिंस ग्रोवर ने किया और सभी मान्यवरों का आभार माना।

एल.डी. सोनावणे कॉलेज के महामंत्री डॉ विजय पंडित ने सभी कवियों का और मंच पर उपस्थित मान्यवरों का यथोचित सम्मान शॉल,स्मृतिचिन्ह और गीता की पुस्तक दे कर किया। इस अवसर पर महमदिया स्कूल के चेयरमैन डॉ साद काज़ी और बिरला कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ हरीष दूबे जी के समयोचित भाषण हुए।

कार्यक्रम को यशस्वी बनाने में सोनावणे कॉलेज की प्राचार्य ऐनी अंटोनी, हिंदी विभाग के अध्यक्ष उमाशंकर पाल, सोनावणे कॉलेज के ट्रस्टी श्रीचंद केसवानी, वरिष्ठ समाज सेवक सुनील कुकरेजा, हासानन्द कारीरा और रिटेल ग्रेन एंड प्रोविजन मरचन्ट्स असोसिएशन के अध्यक्ष हृदय पंडित ने विशेष परिश्रम लिए।इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र पवार ने ऐसे बहुभाषी कवि सम्मेलन मुशायरा आयोजन के लिये सोनावणे कॉलेज मैनेजमेंट को बधाइयां दी और अपील किया ऐसे सम्मेलन हमेशा होते रहने चाहिये ताकि समाज मे सम्प्रदायिक सौहाद्र बढ़े।

उन्होंने सभी कवियों को अगले महीने उनके नेतृत्व में होने वाले कवि सम्मेलन आयोजन में निमंत्रित भी किया। अंत में सभी उपस्थिति कवियों का और जनता जनता जनार्दन का सोनावणे कॉलेज के महामंत्री डॉ विजय पंडित ने आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में बच्चों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई शहर में बच्चों के साथ...

महाराष्ट्र महापौर परिषद की बैठक मुंबई में संपन्न, जन अपेक्षाओं पर जोर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग की...

नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के...

नेस्को ड्रग ओवरडोज केस: 50 लाख से अधिक लेनदेन, फरार ‘मार्क’ पर शिकंजा कसने की तैयारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चर्चित नेस्को ड्रग ओवरडोज...