मुंबई वार्ता संवाददाता

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के शिष्टमंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे से मुलाकात कर स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में VVPAT का उपयोग करने की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव प्रफुल्ल गुडधे पाटिल, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अभय छाजेड, डॉ. ज़ीशान हुसैन, इरफान पठान, नासिक शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश छाजेड आदि उपस्थित थे।


चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराना यह निर्वाचन आयोग का कर्तव्य है, लेकिन आयोग के वर्तमान कार्यप्रणाली को देखते हुए उस पर से भरोसा डगमगा गया है। मत चोरी में सत्ता पक्ष को मदद कर लोकतंत्र पर प्रहार करने का मामला लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने उजागर किया है। चुनावों में गड़बड़ियां हो रही हैं, यह स्पष्ट दिख रहा है।


महाराष्ट्र में भी चुनावों में गड़बड़ी सामने आई है। अब स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में VVPAT का उपयोग नहीं करने का रुख निर्वाचन आयोग ने घोषित किया है, लेकिन चुनावों में हो रही गड़बड़ियों को देखते हुए VVPAT का उपयोग किया जाना चाहिए – ऐसी कांग्रेस पार्टी की मांग है, ऐसा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा।


