रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

मीरा भायंदर मनपा द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भायदर के प्रवीण रोहिदास पाटिल अभियांत्रिकी महाविद्यालय को दूसरा स्टार रैंकिंग पुरस्कार प्राप्त हुआ है । उपलब्ध जानकारी के अनुसार ,# स्वच्छता समय की मांग # विषय को लेकर ( मि भा म पा) ने स्वच्छता के महत्व, अपने परिसर को स्वच्छ कैसे रखें विषय पर पथ नाट्य के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया था । जिसमें विद्यालयों तथा महाविद्यालय के छात्रों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया था । जिसमें ई कचरा संकलन, स्वच्छता प्रभातफेरी, समुद्र तट की सफाई आदि विषय शामिल किए गए थे ।


इस अभियान में स्कूल, कालेज, होटल, अस्पताल, सहकारी निर्माण संस्था आदि को शामिल किया गया था । 4 नवंबर को काशी मीरा स्थित भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह में आयोजित कार्यक्रम में एस एन एज्युकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रवीण रोहिदास पाटिल अभियांत्रिकी महाविद्यालय को दूसरे स्टार रैंकिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय स्तर का यह दूसरा पुरस्कार ( मि भा म पा) के आयुक्त एवं प्रशासक श्री राधा गोविंद शर्मा तथा सहायक आयुक्त संभाजी पानपट्टै, सहा,आयुक्त सचिन बांगर के हाथों प्रदान किया गया ।


इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रोहिदास पाटिल, महेश म्हात्रे, रंजना पाटिल, प्राचार्य देवीचंद राठौड़, वृक्षाली चौधरी, जितेन्द्र इंगले, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।इस महाविद्यालय को 11 हजार रुपए नकद तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।



अभिनंदन और बधाई