₹2200 की लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से 6 वार; दो आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के मानखुर्द इलाके में लूट का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 जुलाई को मानखुर्द के अण्णाभाऊ साठे नगर स्थित सॉर्टानाका इलाके में हुई। आरोपियों ने पीड़ित युवक को रास्ते में रोककर पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर उसकी जेब से जबरन ₹2,200 निकाल लिए।


जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से उसकी पीठ पर 5 से 6 बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।


घटना के बाद घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


मानखुर्द पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 311, 118(2), 118(1), 351(2), 352, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राष्ट्रवाद और छात्र आंदोलन को नई दिशा देते एबीवीपी के 78 वर्ष

रवि रमेशचंद्र शुक्ल(एसोसिएट प्रोफेसर, अंतराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान जवाहरलाल नेहरू...