श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की चुनाभट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 किलो चरस बरामद की है जिसकी कीमत रू 10 करोड़ बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाभट्टी इलाके में पुलिस ने संशय के आधार पर रहीम माजिद शेख को 1.906 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया। रहीम से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गुजरात के वलसाड़ इलाके से नितिन टंडेल को 8.146 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत के निर्देशानुसार पुलिस हिरासत में रखा गया है।
सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त (जोन-6) नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त यूसुफ सौदागर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई चुनाभट्टी पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती निशा जाधव की टीम ने की है।