आमिर खान को मिली धमकी मामले में मुंबई पुलिस की भूमिका:- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना !

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


आमिर खान को मिली धमकी मामले में नया खुलासा हुआ है। स्वीडन आधारित VPN और Tor ब्राउज़र इस्तेमाल होने के शक के आधार पर पुलिस डिजिटल ट्रेल खंगालने में जुटी। इस मामले में अभी तक अमीर खान ने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कारवाई है लेकिन मुंबई पुलिस फिर भी मामले को खंगालने पर तुली हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली इस जानकरी से मुंबई पुलिस पर “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना” की कहावत सटीक बैठती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता को भेजा गया वायरल धमकी भरा ऑडियो संदेश कथित तौर पर स्वीडन आधारित VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल कर भेजा गया था। जांच एजेंसियां अब डिजिटल ट्रेल की गहन पड़ताल कर संदेश भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं।


सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरे ऑडियो संदेश को कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़कर देखा जा रहा है। ऑडियो क्लिप में खुद को ‘आरजू बिश्नोई’ बताने वाला व्यक्ति आमिर खान पर “लव जिहाद” को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के खिलाफ बताता है। ऑडियो में अभिनेता को “सबक सिखाने” की धमकी भी दी गई है।

■ अभी तक FIR दर्ज नहीं


पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। हालांकि, अधिकारियों ने संदेश भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। शुरुआती तकनीकी जांच में संदेश से जुड़ा आईपी एड्रेस स्वीडन का मिला, लेकिन पुलिस को आशंका है कि वास्तविक लोकेशन छिपाने के लिए VPN और Tor ब्राउज़र का इस्तेमाल किया गया, जिससे मूल स्रोत का पता लगाना कठिन हो गया है।


■ फेसबुक पोस्ट और वॉयस नोट से मिली थी जानकारी


पुलिस सूत्रों के अनुसार, 18 जुलाई को आमिर खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई थी। पुलिस को इस कथित धमकी की जानकारी एक फेसबुक पोस्ट और वॉयस नोट के माध्यम से मिली थी।
कथित पोस्ट में आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के व्यक्तियों ने आमिर खान पर “लव जिहाद” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। पोस्ट में दावा किया गया था कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। इसमें यह भी कहा गया था कि सनातन धर्म और देश के खिलाफ माने जाने वाले ऐसे कृत्यों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ वे अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे।

फिलहाल मुंबई पुलिस डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर धमकी भेजने वाले की पहचान और उसके वास्तविक स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

अब अगर मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट ही गई है तो सवाल यह उठता है कि

■ क्या पुलिस ने इस बात जांच की है कि कहीं अमीर खान ने सस्ती पब्लिसिटी या पुलिस प्रोटेक्शन की आशा में स्वयं ही कोई स्टंट तो नहीं किया है ?

■ बिना आधिकारिक शिकायत के ही पुलिस जिस मुस्तैदी से जांच कर रही है तो क्या इस मामले में किसी राजनीतिज्ञ की अभिलाषा है ?

■ रोजाना सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थानों के चक्कर लगाते रहते हैं। शिकायत तक दर्ज नहीं की जाती। ऐसे हालात में एक बिना शिकायत दर्ज हुए मामले में पुलिस की दिलचस्पी, एक और मुहावरे को दर्शाती है-” दाल में कुछ काला है !”


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘मछलीपट्टनम’ लॉन्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा...