श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 6 ने घाटकोपर इलाके से रूप 13.44 लाख के गुटखा समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित गुटखा लेकर घाटकोपर से जाने वाले हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और घाटकोपर पूर्व, कामराज नगर के पास से गुजर रहे एक टेंपो को रोककर तलाशी ली। पुलिस को टेंपो से गुटखा की 115 गोनियां मिली।


पुलिस ने तीन आरोपियों मोहम्मद फिरोज़मा शेख, फैजान अंसारी और नवाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Very good