मुंबई (सं. भा.) लोकसभा चुनाव, 2024 के मुकाबले आगामी विधानसभा चुनाव में मुंबई में वोटिंग सेंटरों की संख्या 218 बढ़ गई है।
मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिले में मतदान केंद्रों को सुव्यवस्थित किया गया है। इससे मुंबई में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 10,111 हो गई है। लोकसभा आम चुनाव-2024 की तुलना में मतदान केंद्रों की संख्या में 218 की वृद्धि हुई है। इससे मतदान केंद्रों की संख्या पहले के औसत 1,500 मतदाताओं से घटकर औसतन 1,200 हो जाएगी। यह जानकारी बीएमसी कमिश्नर और जिला निर्वाचन अधिकारी भूषनगगरानीने दी।

गगरानी के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है। गगरानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव, 2024 के समय मुंबई सिटी मे कुल 2509 मतदान केंद्र थे। वहीं, मुंबई उपनगरीय जिले में यह संख्या 7384 थी। सुव्यवस्थित कार्यक्रम के कारण मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर मुंबई सिटी मे 2 537 और उपनगरों में 7574 यानी 10111 हो गई है।


