मुंबई वार्ता संवाददाता

आज समग्र शिक्षा अभियान के तहत मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय और खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द पाण्डेय की देख रेख में बीआरसी महाराजगंज में सम्पन्न हुआ।


इस कैम्प में जिले आर्थोपेडिक डॉ मेजर तपिश, नेत्र परीक्षण के लिए एस.के रजक, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ निधि श्रीवास्तव ,मनोचिकित्सक दिलीप चोरसिया ,ऑडियोलॉजिस्ट सुरेन्द्र कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ पी डी तिवारी, सहायक के रुम में विवेक मौर्या, बबलू उपस्थित रहे। 40 बच्चों का परीक्षण किए गए जिसमे 32 बच्चे यू डी आई डी कार्ड से लाभान्वित किए गए। शेष बच्चे जिला अस्पताल रेफर किए गए।


मौके पर विशेष शिक्षक अमित मिश्रा, राजपति यादव, गंगा प्रसाद, विनोद यादव , प्रमोद कुमार माली , प्रियंक द्विवेदी,भानूप्रकाश सिंह आनंद तिवारी सचिन कुमार गुप्ता शिखा यादव, श्रद्धा वरनवाल , दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।


