नेपाल सीमा बंद होने से खाद्य तेल आपूर्ति पर संकट के बादल।

Date:

■ भारतीय बाजार पर आपूर्ति संकट का असर पड़ने की आशंका : शंकर ठक्कर

मुंबई वार्ता संवाददाता

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया नेपाल में घरेलू हालात बड़े पैमाने पर हिंसाचार ,आगजनी के चलते अस्थायी रूप से अपनी सीमाएँ बंद करने का निर्णय लियाहै,जिससे करीब 60,000–70,000 मीट्रिक टन सोयाबीन और सूरजमुखी तेल की आवाजाही बाधित हो गई है। सीमापार व्यापार में इस अचानक रुकावट ने आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसका असर अब त्यौहार के सीजन में भारतीय खाद्य तेल बाजार पर भी देखने को मिलेगा।

व्यापार सूत्रों के अनुसार, नेपाल के लिए तय बड़ी मात्रा अब भारत की ओर मोड़ी जाएगी, जो दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य तेल आयातक है। यह बदलाव भारतीय बाजार में नई खरीदारी रुचि पैदा करेगा, जो पहले से ही हाल की अनियमित बारिश के कारण कमजोर तिलहन फसल संभावनाओं से आपूर्ति की तंगी झेल रहा है।

निर्यातक भारतीय खरीदारों को सलाह दे रहे हैं कि वे समय रहते अपनी खरीद सुनिश्चित करें, क्योंकि यदि नेपाल में सीमा प्रतिबंध लंबे समय तक जारी रहे तो आपूर्ति पर और दबाव बढ़ सकता है और आने वाले हफ्तों में कीमतें और तेज़ी से ऊपर जा सकती हैं।

शंकर ठक्कर ने आगे कहा, “नेपाल की मांग का भारत की ओर मुड़ना घरेलू रिफाइनर्स और व्यापारियों पर अतिरिक्त दबाव डालेगा, जिससे अल्पावधि में कीमतें और बढ़ सकती है।” यह स्थिति ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर पाम तेल, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल की कीमतें पहले से ही बढ़ रही हैं, जिससे तेजी की धारणा और मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर NESCO कॉन्सर्ट ड्रग ओवरडोज केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में चर्चित NESCO कॉन्सर्ट ड्रग...

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...

मुंबई में तरबूज खाने से हुई रहस्यमयी मौत: फॉरेंसिक जांच में चौकाने वाला खुलासा ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधोनी इलाके में डोकाडिया...