भारतीय नौसेना के आईएनएस सूरत और इतालवी नौसेना के आईटीएस कैओ डुइलियो के बीच मार्ग अभ्यास।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

उत्तरी अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना का नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने 7 सितंबर 2025 को इतालवी नौसेना के एंड्रिया डोरिया श्रेणी के विध्वंसक आईटीएस कैओ डुइलियो के साथ एक मार्ग अभ्यास (पासेक्स) में भाग लिया।

इस अभ्यास में सामरिक युद्धाभ्यास, विमान ट्रैकिंग, नौसैन्य कौशल विकास, संचार अभ्यास और क्रॉस डेक लैंडिंग सहित उड़ान संचालन शामिल थे। भाग लेने वाले जहाजों ने पाससेक्स के समापन पर एक औपचारिक स्टीमपास्ट के दौरान पारंपरिक शिष्टाचार का आदान-प्रदान किया।

इस अभ्यास ने सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने और द्विपक्षीय समुद्री अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। अभ्यास के पूरा होने पर दोनों इकाइयों ने निर्धारित कार्य-निर्धारण कार्य शुरू किया।

यह समुद्री अभ्यास भारत द्वारा इटली के साथ अपने संबंधों को दिए गए महत्व तथा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों को रेखांकित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...

मुंबई एयरपोर्ट पर NESCO कॉन्सर्ट ड्रग ओवरडोज केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में चर्चित NESCO कॉन्सर्ट ड्रग...

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...