श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

खेरवाडी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 81 ग्राम कोकीन बरामद किया है। बरामद कोकीन की कीमत रू 32.40 लाख बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुनैद नईम खान नामक व्यक्ति बांद्रा पूर्व स्थित MIG क्लब के कोकीन बेचने आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाया और जुनैद को 2 ग्राम कोकीन समेत गिरफ्तार कर लिया। जुनैद से पूछताछ के आधार पर उसे कोकीन की आपूर्ति करने वाले नायजीरियन नागरिक ओलनरेवाजू के बांद्रा पश्चिम स्थित घर पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान उसके पास से 79 ग्राम कोकीन बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई खेरवाडी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कविदास जंभले की टीम ने किया है।


