मुंबई वार्ता संवाददाता

हिन्दी सामाजिक संस्था द्वारा होली मिलन समारोह रविवार 23 मार्च को सायं 5.30बजे से लायंस क्लब आफ मुलुंड प्रांगण,वी.पी.रोड,मुलुंड प. पर आयोजित किया गया है।
आयोजन कर्ता संतोष तिवारी एवम अविनाश पांडेय (पत्रकार)ने बतलाया है कि फूलों की होली में दीपक सुहाना स्टार नाइट में सुजीत गौतम (सारेगामापा रंग पुरवईया के विजेता),प्रिया मिश्रा,सुशील मिश्रा मासुम(सुप्रसिद्ध गायक) अपने सुमधुर लोकगीतों से सभी का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
इस अवसर पर हिंदी भाषी,उत्तर भारतीय समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने सभी लोगों से इस अवसर पर उपस्थित होकर गीत संगीत कार्यक्रम का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।


