मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

एक तरफ बुलेट ट्रेन और मेट्रो का नेटवर्क बन रहा है तो दूसरी तरफ सरकार लोकल सेवाओं की अनदेखी कर रही है। लोकल ट्रेनों में भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और सरकार की ओर से उनकी सुविधा के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसलिए कभी भीड़ को लेकर तो कभी खड़े होने की जगह को लेकर बहस हो जाती है। ऐसा ही एक विवाद विरार लोकल ट्रेन में हुआ और दो महिलाओं ने एक-दूसरे की पिटाई कर दी।


मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक महिला का सिर फूट गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। यह घटना पश्चिमी रेलवे की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीट विवाद को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक महिला का सिर फूट गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा।घटना १७ जून को मीरा रोड और भयंदर स्टेशनों के बीच विरार लोकल में शाम ७.३० बजे हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ और विवाद मारपीट में बदल गया। यात्रियों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन पर बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस घटना को संज्ञान में लिया जा रहा है।शाम ७.३२ बजे लोकल के भयंदर स्टेशन पहुंचने के बाद रेलवे पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों महिलाओं को ट्रेन से नीचे उतारा। बाद में, उनकी जांच के दौरान पता चला कि यह घटना सीट को लेकर विवाद में हुई थी।
वसई रेल्वे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भगवान डांगे ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि दोनों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।इस बीच, लोकल में महिला यात्रियों के बीच होने वाली बहस और मारपीट की घटनाएं चिंताजनक हैं। महिला यात्री मांग कर रही हैं कि रेलवे प्रशासन ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए।


