मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC), बांद्रा यूनिट की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जी.टी.बी. नगर, एंटॉप हिल (मुंबई) के सार्वजनिक स्थान से अवैध रूप से मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स रखने और बेचने के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।


■ गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
आतिफ नबील शेख (आयु: 22 वर्ष), निवासी: एंटॉप हिल, मुंबई
मंसूर मोहम्मद शेख (आयु: 30 वर्ष), निवासी: एंटॉप हिल, मुंबई


■ जब्ती का विवरण:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 147 ग्राम मेफेड्रोन (MD) जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 44,10,000 रुपये है।
यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उप आयुक्त (एंटी-नारकोटिक्स सेल) पौर्णिमा चौगुले-श्रींगी, और सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के मार्गदर्शन में बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।


