मुंबई वार्ता संवाददाता

गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई से कोकण जाने वाले गणेश भक्तों की सुविधा के लिए बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय उपाध्याय की ओर से 92 बसों की व्यवस्था की गई। इस पहल के माध्यम से सैकड़ों कोकणवासियों को अपने गांव जाने और गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिला।


इस सुविधा से लाभान्वित हुए सैकड़ों कोकणवासियों ने विधायक संजय उपाध्याय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी इस पहल की सराहना की। गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोग मुंबई से अपने मूल गांवों की ओर रवाना होते हैं, ऐसे में बसों की यह व्यवस्था उनके लिए काफी मददगार साबित हुई।




