490 पीड़ितों को पुलिस नें लौटाई उनकी खुशियाँ।

Date:

■ परिमंडल-10 पुलिस की कार्रवाई,

● चोरी व साइबर मामलों का २ करोड़ का माल बरामद.

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस के परिमंडल-10 अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए चोरी, गुमशुदगी, धोखाधड़ी तथा साइबर अपराध मामलों में बरामद की गई संपत्ति उसके वास्तविक मालिकों को लौटाई है कुल 490 शिकायतकर्ताओं को लगभग 2 करोड़ 90 लाख 94 हजार मूल्य का सामान वापस सौंपा गया।

संपत्ति हस्तांतरण कार्यक्रम सेवन हिल्स अस्पताल के ऑडिटोरियम हॉल, अंधेरी (पूर्व), मुंबई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंधेरी, एमआईडीसी, मेघवाड़ी, जोगेश्वरी, साकीनाका और पवई पुलिस थानों द्वारा बरामद माल संबंधित शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक सौंपा गया।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अथक प्रयास कर विभिन्न मामलों में जब्त संपत्ति को खोजकर सुरक्षित रखा तथा विधिक प्रक्रिया पूरी कर पीड़ितों तक पहुंचाया। अपनी मेहनत की संपत्ति वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

लौटाई गई संपत्ति

सोना-चांदी व आभूषण: 351.5 ग्राम सोना, 13 किलो 770 ग्राम चांदी, 27 हीरेनकद राशि 42,76,000दोपहिया वाहन 9तीनपहिया वाहन 11चारपहिया वाहन: 1मोबाइल फोन

442साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले:

9अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ: कुल मूल्य ₹2,90,94,000

पुलिस आयुक्त देवेन भारती तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में परिमंडल-10 के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। संबंधित पुलिस थानों के अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्रवाई पूरी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और अपराध पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

वाग्धारा सम्मान समारोह 4 जुलाई को तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि।

मुंबई वार्ता संवाददाता 'वाग्धारा' एवं 'भारत एक्सप्रेस' के संयुक्त...

सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 44 मुकदमे वापस लेने की सिफारिश, मंत्रिमंडल उपसमिति का फैसला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक...

भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला के सचिव बने जयप्रकाश अग्रवाल।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को...