निर्धारित समय में पूरा हुआ छठी लाइन का काम

Date:

मुंबई (सं. भा.) पश्चिम रेलवे ने गोरेगांव और कांदिवली स्टेशनों के बीच छठी लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है और मौजूदा लाइनों को कट करने और जोड़ने के कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिये जा रहे है। इस संबंध में, पश्चिम रेलवे द्वारा 31 अगस्त और 1 सितंबर, 2024 की मध्यरात्रि के दौरान मालाड स्टेशन पर 1.4 किलोमीटर लंबी नई डाउन लोकल लाइन को सफलतापूर्वक शुरू किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि कार्य 10 घंटे के ब्लॉक में पूरा किया गया, जिसमें इंजीनियरिंग, सिग्नल और दूरसंचार और इलेट्रिकल विभाग की गतिविधियां शामिल थीं। इस कार्य में लगभग 400 मजदूरों ने अथक परिश्रम किया है। भारी मशीनरी में 5 जेसीबी, 1 पोर्सलीन मशीन, 2 टैम्पिंग मशीन, 2 टॉवर वैगन और 3 बैलास्ट हॉपर शामिल थे। यह कार्य निर्धारित समय के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया, जिससे यात्रियों को नए ट्रैक का उपयोग करने में आसानी हो सके। इसके अतिरिक्त, मालाड स्टेशन पर प्लेटफार्म की नामकरण प्रक्रिया को नई संरचना परिवर्तनों के अनुरूप अपडेट किया गया है। प्लॅटफॉर्म नंबर 1 चर्चगेट से आने वाली ट्रेनों के लिए दाहिनी ओर रिलोकेट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...