- 197 लोगों ने किया रक्तदान
मुंबई (सं. भा.) चांदिवली के संघर्ष नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर के साथ मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवशाही प्रतिष्ठान के माध्यम से आयोजित शिविर का उद्घाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने किया। गलगली ने शिविर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए शिवशाही प्रतिष्ठान की पहल काबिले तारीफ है। इस मौके पर राज यादव, महेंद्र जैसवाल, अभिषेक पांडेय, राहुल यादव, आशीष जैसवाल, दीपक जैसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर 197 लोगों ने रक्तदान किया। 300 लोगों को मुफ्त चश्मा वितरित किया गया।


