- वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
मुंबई (सं. भा.) महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी 1 अक्टूबर से टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर रही है। 1688 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। इंटरव्यू की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है, जो अलग-अलग जिलों में जाकर उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे और 10 अक्टूबर तक अपनी गोपनीय रिपोर्ट महाराष्ट्र कांग्रेस को सौंपेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने इस कार्य के लिए वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी दी है, जैसे पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पुणे में, नसीम खान नागपुर में, चंद्रकांत हंडोरे ठाणे में, और अन्य नेता विभिन्न जिलों में साक्षात्कार लेंगे। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को 1 से 8 अक्टूबर तक पूरा करने की योजना बनाई है, जिससे उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से हो सके।


