टीचर बने हैवान, छात्रा से किया दुष्कर्म

Date:

  • अश्लील फोटो और विडियो दिखाने का भी आरोप

मुंबई (सं. भा.) विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले टीचर खुद नैतिक पतन का शिकार बने। हैवानियत की हद तक गिरे तीन टीचरों पर छात्रा को अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। एलटी मार्ग पुलिस ने आरोपी तीनों टीचरों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी टीचर भाइयों में 2 को शनिवार को गिरफ्तार किया गया तो तीसरे भाई को रविवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने माता-पिता के साथ कुल्लू मनाली से मुंबई आ रहा था। उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार किया गया। इस मामले में स्थानीय कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी को स्थानीय कोर्ट में सोमवार को पेश किया जाएगा। इन आरोपी भाइयों की उम्र क्रमशः 24, 25 और 29 साल बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां की शिकायत पर यह मामला पहले मुंबई सेंट्रल के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसके बाद दक्षिण मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में इस केस को स्थानांतरित कर दिया गया। कोचिंग सेंटर इसी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। इस कोचिंग में करीब 40 लड़कियां पढ़ती है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ 2022 से ही यौन शोषण हो रहा था। उसे अश्लील फोटो और विडियो दिखाए गए और फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर बाहर लेकर जाते थे। इस दौरान आरोपी शिक्षक घिनौनी हरकत करते थे।


हालांकि, बेटी के व्यवहार में बदलाव देखने के बाद 2023 में उसे एक बाल विकास केंद्र में भर्ती कराया गया। वह चार महीने वहां गई। मार्च 2024 में बाल विकास केंद्र के जरिए पीड़िता की मां को पता चला कि तीनों शिक्षक भाइयों ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है। हालांकि लोकलाज के कारण वह केस दर्ज कराने से हिचकिचा रही थी, लेकिन काउंसिल के समझाने पर उसने हिम्मत दिखाई और बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामला कभी सामने ही नहीं आता, अगर काउंसिलर ने पीड़िता का भरोसा जीतकर उससे बात नहीं की होती। पीड़िता ने काउंसिलर को अपनी आपबीती सुनाई, तब कहीं जाकर इस घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने संस्था वालों की मदद से पुलिस का रुख किया। एक अन्य आधिकारी ने बताया कि लड़‌की की मां और पिता का तलाक हो चुका है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। लड़‌की अपनी मां के साथ रहती है। पूछताछ में पता चला कि अकेलेपन का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उसके साथ यह घिनौनी हरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

औरंगजेब की मजार पर सख्त पहरा।

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता रमजान का आखिरी शुक्रवार को लेकर...

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने...

गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय यदुवंशियों और गाय के बीच...

भिवंडी में हत्या के प्रयास का आरोपी ‘तात्या’ जमानत पर रिहा।

● जेल के बाहर हंगामा, पुलिस ने समर्थकों को...