मेट्रो से कूद युवक ने दे दी जान

Date:

मुंबई (सं. भा.) : गोरेगांव पश्चिम मेट्रो स्टेशन की पटरी से कूदकर 22 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर हालत में गोरेगांव पश्चिम के ऑस्कर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक गोरेगांव के भगत सिंह नगर में अपने माता-पिता के साथ रहता था। घटना आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटित हुई। गोरेगांव पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीदने के बाद वह प्लेटफॉर्म पर गया। वहां प्लेटफॉर्म पर लगा ग्रिल को पार कर ट्रैक पर उतर गया। इसके बाद वह ट्रैक पर चलते हुए आगे बढ़ा और फिर एक जगह से नीचे लिंक रोड पर कूद गया। नीचे गिरने के बाद आसपास खड़े लोगों ने तुरंत उसे स्टेशन के पास स्थित ऑस्कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा से पता चलता है कि घटना से पहले युवक डिप्रेशन में था। बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल ठाकरे ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए निर्माण मलबे के व्यवस्थित प्रबंधन के निर्देश, विभाग स्तर पर योजना बनाने पर जोर।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जनसंपर्क विभाग...

मुंबई में 30 घंटे पानी की कटौती: कई इलाकों में सप्लाई बंद या कम दबाव से मिलेगी पानी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)मुंबई में जल...