मुंबई (सं. भा.) : मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्थित शताब्दी हॉस्पिटल के मुर्दाघर में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की रखी गई लाश को अपने परिजन का इंतजार है। व्यक्ति की मौत के 16 दिन बाद भी उसकी खोज खबर लेने अब तक कोई नही आया है।
कांदिवली पुलिस के अनुसार खजुरिया टैंक रोड में बने 2 नंबर बिट में तैनात बिट मार्शल विजय आबाजी शिंदे (33) को रात के समय किसी का फ़ोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि बिट चौकी के पास ही कोई आदमी बेहोश गिरा पड़ा है। शिंदे ने एक ऑटो रिक्शा में डाल कर उक्त बेहोश आदमी को शताब्दी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे MICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया। 14 सितंबर को इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। तब से उसकी लाश अस्पताल के मुर्दाघर में रखी हुई है। पर अभी तक कोई भी उसकी सुध लेने नही पहुंचा है।
लावारिश लाश को परिजन का इंतजार
Date:


