मुंबई (सं. भा.) टीम साई लीला फाउंडेशन द्वारा और शरद मित्र मंडल के सहयोग से ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ने वाले आईआरएस अधिकारी समीर वानखड़े की उपस्थिति में गोरेगांव पश्चिम के भगत सिंह नगर क्षेत्र में ड्रग्स और नशा मुक्ति पर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया था। समीर वानखेड़े ने गोरेगांव को नशामुक्त करने की शुरुआत की है और स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह है।

समीर वानखेड़े ने बहुत ही सरल शब्दों में जनता से लेकर आम लोगों के सवालों और शंकाओं को दूर किया। इस कार्यक्रम में बांगुर नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ठाकरे, साईं लीला फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मी उपाध्याय शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों को नशे से मुक्ति दिलाने का वादा किया। समीर वानखेड़े के मार्गदर्शन में, सभी गोरेगांव निवासियों ने अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए एक अलग उत्साह दिखाया।


