पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर रिक्शा चालक

Date:

मुंबई (सं. भा.) : एमआईडीसी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है जो रिक्शा चालता था और उसी वर्दी में रात को घरों में घुस चोरी करता था। आरोपी का नाम निसार शेख है और उसके खिलाफ चोरी के कुल 47 मामले दर्ज हैं। निसार रात में बैठी चाली के घरों में चोरी करता था।
शिकायतकर्ता अंधेरी स्थित पम्पहाउस के एक चाली में रहता है। 5 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने के लिए पोट माला पर चले गये। अगली सुबह उसकी बहन जल्दी उठ गई। तभी उसे घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला। उन्होंने पाया कि घर से 8 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर चोरी हो गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना एमआईडीसी पुलिस को दी जहां पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया । वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रतापराव कदम के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक यश पालवे, काले, पुजारी, नलावडे, शीतल माली, चव्हाण, पवार की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी में रिक्शा नजर आया। उस फुटेज में रिक्शे के आखिरी दो अंक दिख रहे थे। उस नंबर से पुलिस ने आरटीओ की मदद से 2000 नंबरों की जांच की तब पुलिस को रिक्शे के मालिक के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने रिक्शा मालिक से पूछताछ की। मालिक ने बताया कि उसके रिक्शा को प्रतिदिन एक व्यक्ति चलाता है।

घटना वाले दिन शाम को रिक्शा चालक लेकर गया था। इसके बाद उसने सुबह-सुबह रिक्शा खड़ा किया और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। रिक्शा चालक का नंबर बंद आने के कारण पुलिस को चालक पर शक हुआ। उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में एमआईडीसी पुलिस सफल रही। पूछताछ में आरोपी निसार शेख ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदि है और अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए वह 2007 से लोगों के घरों में चोरी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर श्री एल आर तिवारी लॉ कॉलेज में पैनल चर्चा।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय देश के प्रतिष्ठित शिक्षण...

मुंबई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ आरोप किए तय।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार...

मुंबई में एक व्यक्ति पर हुई फायरिंग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चारकोप इलाके में दिनदहाड़े...