धूमधाम से मनाया गया भाजपा उत्तर पश्चिम जिला महामंत्री डॉ नीतेश राजहंस सिंह का जन्मदिन.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भाजपा, उत्तर पश्चिम जिल्हा महामंत्री डॉ नितेश राजहंस सिंह का जन्मदिवस क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक उपक्रम के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया गया।

कालीना स्थित सेरेब्रल पाल्सी असोसिएशन ऑफ इंडिया में विशेष बच्चों के साथ डॉ. नितेश सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को विविध उपहार भेंट स्वरूप दिए गए। बच्चों ने गीत गाकर डॉ नितेश सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

क़ुर्ला पश्चिम, बैलबाजार में एनआरएस फाउंडेशन द्वारा नेत्र व स्वास्थ्य चिकित्सा शिबिर का आयोजन किया गया। शिबिर में गरीब व जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में दवाईयां और चश्मा वितरित किया गया।

क़ुर्ला पश्चिम शिशुविकास स्कूल में प्रशांत झुंझरराव द्वारा जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर स्कूली बच्चों को उपहार देकर डॉक्टर नीतेश सिंह का जन्मदिन मनाया गया। मुंबई की आराध्य देवी माँ मुंबादेवी मंदिर में डॉ. नितेश सिंह द्वारा प्रकाशित नए वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया गया।

इस मौके पर मुंबादेवी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक हेमंत जाधव, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह उपस्थित थे। शाम को क़ुर्ला पश्चिम कच्छी विसा हॉल में अपने सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, हितचिंतक एवं समर्थकों के बीच जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर विधायक राजहंस सिंह, जिलाध्यक्ष सुषम सावंत, महेश पारकर, डॉ आदित्य त्रिपाठी, अजय सिंह, कलेक्टर सिंह, डॉ विनय सिंह, लतीफ खान, ज्युलियस जॉन, अजय शुक्ला, परमेश्वर उपाध्याय, कुमार ददानी आदि मान्यवर उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला पश्चिम में दिनदहाड़े फायरिंग: पुराने विवाद में बदले की कार्रवाई, स्थानीय गुंडा गंभीर घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के मुंबई के कुर्ला पश्चिम...

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...