घाटकोपर पुलिस की सक्रियता से गायब हुए 300 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित लोगों में वितरित किया गया.

Date:

मुंबई वार्ता/ संजय गिरी

महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस और नये साल के विशेष अवसर पर घाटकोपर के पाटीदार हॉल में घाटकोपर पुलिस स्टेशन की सीमा में पिछले कुछ वर्षों में गायब हुए 300 मोबाइल फोन (जो कि तलाशी अभियान के दौरान मिले थे), सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

घाटकोपर पश्चिम एलबीएस रोड पर गुरुवार 2 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन संबंधित फोन मालिकों में वितरित किए गए।

घाटकोपर पुलिस स्टेशन ने सीईआईआर पोर्टल की जानकारी के आधार पर खोए हुए मोबाइलों का रिकॉर्ड बनाया, और तकनीकी विशेषज्ञता के मानव कौशल का उपयोग करके और जानकारी के आधार पर निरंतर कार्रवाई करते हुए, इस मोबाइल फोन के उपयोगकर्ता की खोज कीऔर कुल 300 मोबाइल फोन बरामद किए। इस बारे मे पुलिस उप-निरीक्षक शरद शेट्टे ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस और नये साल के विशेष अवसर पर घाटकोपर पोलीस ठाणे द्वारा मुंबई, गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और विभिन्न विदेशी राज्यों से लाया गया. वितरित किए गए मोबाईल की किंमत 37 लाख 73 हजार रुपये थी जिसे प्राप्त करने और इसे शिकायतकर्ता को सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

घाटकोपर पुलिस स्टेशन के तहत चलाए गए इस मोबाइल सर्च ऑपरेशन में (जोन 7) मुलुंड पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर, घाटकोपर विभाग सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश पासलवार, घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश कलदाते, पुलिस निरीक्षक (अपराध) के मार्गदर्शन में (मोबाइल फोन चोरी , मोटर वाहन चोरी निरोधक दस्ते की) श्रीमती दीपाली कुलकर्णी और पुलिस उपनिरीक्षक पांडुरंग सालुंखे , दीपक भारती, निलेश पवार, अमोल सूर्यवंशी, अजय अहिरे, बालासाहेब गव्हाणे एवं टीम ने 300 मोबाइल को ट्रेस करने का काम किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका में निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्री जगन्नाथ मंदिर, साकीनाका अंतर्गत श्री...

नागपाड़ा में 26.50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ 56 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई के BKC स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल से बम की धमकी, तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी)...