सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता



महाड शहर के वीर रेलवे स्टेशन के पास आधी रात को एक भयानक हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए महाड ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दुर्घटना के दौरान नवीनगर,महाड निवासी सूर्यकांत सखाराम मोरे, कुम्हार अली , साहिल नाथूराम शेलार और प्रसाद रघुनाथ नाटेकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई है. दासगांव महाड निवासी समीर, सुधीर मुंडे की भी इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल मे मौत हो गई। महाड़ निवासी सूरज अशोक नलावड़े का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है और घायल सूरज नलावड़े की हालत गंभीर है. शुभम राजेंद्र मटाल का इलाज महाड ग्रामीण अस्पताल में किया गया है.
सभी लोग दोपहर करीब 12:30 बजे स्कॉर्पियो में महाड से लोनेर की ओर यात्रा कर रहे थे. वाहन में ईंधन खत्म हो गया था इसीलिए वाहन को स्टेशन के पास फ्लाईओवर पर पार्क कर रहे थे. तभी चिपलून से पनवेल जा रही तेज रफ्तार टोइंग वैन नंबर MH14CM 309 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो कार फ्लाईओवर से सटे सर्विस रोड से करीब सौ फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही महाड तालुका पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस मामले में टोइंग वैन के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.


