सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे आप नए साल का चमत्कार या ‘न्यू ईयर मिरेकल’ भी कह सकते हैं. कोल्हापुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति पांडुरंग तात्या की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
घर वालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की और बुजुर्ग के शव को एंबुलेंस के जरिए घर लाया जाने लगा. बीच रास्ते में एंबुलेंस गड्ढे में से गुज़री .अचानक जोर का झटका लगा और बुजुर्ग पांडुरंग की सांसें चलने लगी.


