नवी मुंबई में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 3.57 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन और कोकीन जब्त।

Date:

■ तलोजा में एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में सात साल जेल में बिता चुका है।

मुंबई वार्ता संवाददाता

नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एंटी नारकोटिक्स सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने मेफेड्रोन (एमडी) और कोकीन सहित कुल 3 करोड़ 57 लाख 91 हजार 200 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एनी इकेचुक्वु डार्लिंगटन के रूप में हुई है। वह तलोजा के रोहिंजन गांव स्थित अंबिका बिल्डिंग में किराये पर रहता था।

पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल को मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप निगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को तलोजा में पनवेल-मुंब्रा राजमार्ग के पास एक होटल के नजदीक जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 221 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 6.63 लाख रुपये बताई गई है।इसके बाद पुलिस ने आरोपी के आवास की तलाशी ली। वहां से 2.276 किलोग्राम अतिरिक्त मेफेड्रोन और 566 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, बरामद अतिरिक्त मेफेड्रोन की कीमत लगभग 68.28 लाख रुपये और कोकीन की कीमत करीब 2.83 करोड़ रुपये है। इस तरह जब्त किए गए मादक पदार्थों का कुल मूल्य लगभग 3.57 करोड़ रुपये आंका गया है।

■ पहले भी मादक पदार्थों के मामले में हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी डार्लिंगटन को वर्ष 2019 में मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। वह इस मामले में करीब सात साल जेल में रहा और वर्ष 2025 में जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत पर बाहर आने के बाद अब उसे एक बार फिर मादक पदार्थों के मामले में गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में तलोजा पुलिस स्टेशन में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को मादक पदार्थ कहां से मिलते थे, इनकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी और इस कथित तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

■ पांच वर्षों में 150 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

नवी मुंबई पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों से संबंधित 2,387 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में कुल 3,200 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने लगभग 1,078 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई गई है।पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है। ताजा कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का विभाग प्रमुख गणेश अर्जुन चुक्कल गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे)...

कॉकरोच से घबराई भाजपा ! कॉकरोचों से जनता परेशान या कॉकरोचों के प्रदर्शन से सरकार।

श्रीश नमस्ते / मुंबई वार्ता दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी...