सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गार्ड ऑफ ऑनर और फूल माला की परंपरा बंद करने का आदेश दिया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक सर्कुलर जारी कर राज्य के सभी कलेक्टर,एसपी,कमिश्नर और डेवलोपमेन्ट अधिकारियों के साथ आला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि–जब भी मुख्यमंत्री के रूप में उनका दौरा हो, उस दौरान कोई भी हार, माला,बुके,फूल ,गुलदस्ता लेकर नहीं आएगा । साथ ही पुलिस द्वारा सीएम को दिये जानेवाले गार्ड ऑफ़ ऑनर की परंपरा भी बंद की जाए .


