पीएम मोदी की नीतियों से प्रमुख वैश्विक ताकत बन गया भारत: बाबू भाई भवानजी.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

वरिष्ठ बीजेपी नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी की दूरदर्शिता से भारत एक प्रमुख वैश्विक ताकत बन गया है।

भवानजी ने कहा कि,” मोदी जी ने भारत की अर्थव्यवस्था को उस स्थिति में पहुंचा दिया है जिसे नजरंदाज कर पाना मुश्किल हो गया है।”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राइस यूनिवर्सिटी के बेकर इंस्टीट्यूट में संवाद के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीतिक शक्ति के तौर पर भारत के महत्व पर जोर दिया।उन्होंने जोर देकर कहा कि ,‘‘भारत में जो कुछ हो रहा है वह दुनिया की आबादी के छठे हिस्से को प्रभावित करता है।”

तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने विस्तार से कहा कि ,”क्रय शक्ति के मामले में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया के मंच पर अब इसे नजरअंदाज या कम करके नहीं आंका जा सकता है।”

भारत के वैश्विक प्रभाव के बारे में दमदार तरीके से अपनी बात रखते हुए थरूर ने रेखांकित किया कि किस प्रकार विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश तथा सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का उदय उसे वैश्विक मामलों में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित करता है।

कार्यक्रम की मध्यस्थता संस्थान के निदेशक एवं लेबनान एवं तुर्किये में अमेरिका के पूर्व राजदूत डेविड सैटरफील्ड ने की. थरूर छह से आठ सितंबर तक हुए जयपुर साहित्य महोत्सव के सातवें संस्करण में एक प्रख्यात लेखक एवं वक्ता के तौर पर ह्यूस्टन की यात्रा पर थे। उन्होंने भारत के समक्ष मौजूद भूराजनीतिक चुनौतियों, विशेषकर चीन, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ इसके संबंधों पर भी अपने विचार रखे। भारत की तकनीकी प्रगति के मुद्दे पर सैटरफील्ड ने इस क्षेत्र में देश की तीव्र वृद्धि की ओर ध्यान दिलाया। थरूर ने भारत के तकनीकी उद्योग के बढ़ते प्रभाव को स्वीकारा और कहा कि तकनीकी उद्योग नवाचार और आर्थिक विकास को आगे बढ़ा रहा है, जिससे देश वैश्विक व्यापार में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गया है।

बातचीत में घरेलू मुद्दे भी मुख्य रूप से शामिल रहे, जिसमें थरूर ने भारत की ऊर्जा चुनौतियों और अक्षय ऊर्जा के लिए इसके महत्वाकांक्षी लक्ष्यों पर बात की। उन्होंने देश के बुनियादी ढांचे के विकास की जरूरतों और भविष्य में सुधार के बारे में आशा व्यक्त करते हुए विकास के अंतराल के बारे में भी बात की।

थरूर ने अपने संबोधन में वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी में भारत के बढ़ते महत्व पर जोर दिया और एक ऐसे देश की तस्वीर पेश की जिसके फैसले उसकी सीमाओं से परे होते हैं।अंत में उन्होंने कहा, ‘‘भारत विश्व मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी है और आज वह जो भी विकल्प चुनेगा उसका असर दुनिया पर स्थायी रूप से पड़ेगा।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका में निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्री जगन्नाथ मंदिर, साकीनाका अंतर्गत श्री...

नागपाड़ा में 26.50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ 56 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई के BKC स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल से बम की धमकी, तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी)...