मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना स्थित मराठी भाषा भवन में किया गया। कार्यक्रम में जागरूकता, समावेशिता और सेरेब्रल पाल्सी तथा बहुविकलांगता से प्रभावित व्यक्तियों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेविका प्रीति चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि अजीत कुचेरिया उपस्थित थे।


इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, मंजुषा सिंह, यशवंत मोरे, दुर्गेश नंदिनी, सनी भाटिया और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान अंतरविद्यालयीन चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसमें भाग लेने वाले विशेष विद्यालयों के प्राचार्यों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित प्रतिभाशाली व्यक्तियों की उपलब्धियों को पहचान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। कार्यक्रम ने संदेश दिया कि सेरेब्रल पाल्सी किसी व्यक्ति की क्षमता और संभावनाओं की सीमा तय नहीं करती। समान अवसर, सामाजिक समावेश और सशक्तीकरण के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपनी प्रतिभा को सामने ला सकता है।
CPAI ऐसे आयोजनों के जरिए सेरेब्रल पाल्सी और अन्य बहुविकलांगताओं से प्रभावित व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी उपलब्धियों के लिए पहचान हासिल करने का अवसर प्रदान कर रहा है।


