पुलिस ने किया लड़की के झूठ का पर्दाफाश.

Date:

योनि में उसने खुद डाला था ब्लेड

मुंबई वार्ता संवाददाता

गोरेगांव पूर्व के वनराई पुलिस स्टेशन ने 20 वर्षीय युवती के योनि में डाले गए सीजेरियन ब्लेड के मामले को न सिर्फ सुलझा लिया बल्कि उसके द्वारा रची गई झूठी कहानी का भी पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस के मुताबिक योनि में युवती ने खुद सीजेरियन ब्लेड के साथ कुछ पत्थर के टुकड़े डाले थे। वह नालासोपारा में परिवार के साथ रहती है। उसने माता – पिता की डांट और मार से बचने के लिए यह पूरा प्रपंच रचा था।पाठकों को बता दें कि मंगलवार की रात को राम मंदिर स्टेशन के पूर्व में एक बदहवास युवती पुलिस को मिली थी। केईएम अस्पताल में जांच कराने पर उसके योनि से सीजेरियन ब्लेड और कुछ पत्थर निकाले गए। पूछताछ के दौरान युवती गलत बयानी कर पुलिस को भरमाने की कोशिश कर रही थी।

अंत में जो सच्चाई सामने आई वह कुछ इस प्रकार है।

युवती सोमवार की रात को एक ऑटो वाले के साथ विरार के अरनाला बीच गई थी। पहचान पत्र नही होने के चलते वहां के गेस्ट हाउस में जगह नही मिली। तब दोनों रात के अंधेरे में बीच पर ही अवैध संबंध बनाए। वहां से दोनों नालासोपारा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां युवती बाथरूम गई तभी ऑटो चालक लापता हो गया। घर जाने पर घरवाले उसके साथ मारपीट न करें इस लिए युवती ने एक मेडिकल से सीजेरियन ब्लेड खरीदा और एकांत में उसे अपने योनि में डाला साथ ही पत्थर के कुछ टुकड़े भी। उसे जब दर्द होने लगा तब वह लोकल ट्रेन से राम मंदिर स्टेशन पहुंची जहां से वनाराई पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी। पीआई पोसतुरे के अनुसार युवती ने सन 2023 में निर्मल नगर और शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा चुकी है।पीआई पोसतुरे के अनुसार वनाराई पुलिस अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...