दयानन्द वैदिक विद्यालय मुलुंड के पूर्व विद्यार्थियों का 16वाँ स्नेह मिलन समारोह संपन्न.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दयानंद वैदिक विद्यालय मुंलुंड के बैच 1997 द्वारा आयोजित पूर्व विद्यार्थियों का स्नेह मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन दयानंद बैंक्वेट हॉल, मुलुंड प. पर किया गया।इस कार्यक्रम में पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक,शिक्षिका,लिपिक एवं सिपाही के साथ-साथ लगभग 280 पूर्व छात्र-छात्राओं नें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

कार्यक्रम में मुंबई , अमृतसर,बैंगलुरु, वाराणसी, दिल्ली इत्यादि शहरों से भी पूर्व छात्र-छात्राएँ आए हुए थे।कार्यक्रम के आयोजन और सफलता में पिछले 2 महीने से अथक प्रयास करने वाले आयोजन समिति के सदस्य-तिलबहादुर सोनार,रंजीत गुप्ता,अविनाश पाठक,संजीव गुप्ता,दिलीप सिंह,योगेश यादव,सुभाष राज,विनोद राजपूत,अनिल जैसवाल,धर्मेश शर्मा,महेश गुप्ता,अनिता वर्मा,सरिता सिंघवी,पूनम ठाकुर का सभी उपस्थिति महानुभावों नें आभार माना तथा भविष्य में इसी तरह के आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दी।

स्नेहा कैटरर्स के मालिक संजय माळी जी नें विशेष सहकार्य और मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका समिति के सदस्य वरुण यादव द्वारा निभाई गई। जिन्होंने विद्यालय से जुड़ी हुई बहुत सी पुरानी यादों को साझा करके माहौल को भावुक और अविस्मरणीय बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आंदोलन से ‘सत्ता परिवर्तन’ (रिजीम चेंज) तक: इसका अंतिम उद्देश्य क्या है?

शांतिश्री धूलिपुडी पंडित(JNU - कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई वार्ता भारतीय विरोध-प्रदर्शनों से...