सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता
पनवेल के खारघर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने मित्र को इसलिए मार डाला क्योंकि वह चिकन के लिए पैसे नहीं देता था.
प्रशांत मोहिते ( पुलिस उपायुक्त पनवेल नवी मुंबई ) ने बताया कि बेलपाड़ा निवासी मृतक जयेश वाघ पनवेल मनपा के सीवेज वाहन पर सफाई का काम करता था. पुलिस के मुताबिक जयेश एंव आरोपी उसका दोस्त मन्नू दोनों दोस्त है. पिछले सप्ताह गुरुवार को खारघर के सेक्टर तीन में जयेश और उनके दोस्त चिकन बना रहे थे. लेकिन मन्नू चिकन के लिए पैसे नही दे रहा था . इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ. इसी विवाद में मन्नू ने जयेश की क्रिकेट के बैट से पीटकर घायल कर दिया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जंहा इलाज के दौरान सोमवार को जयेश की मृत्यु हो गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.


