मुंबई वार्ता संवाददाता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली की जनता ने बड़ी जीत हासिल करते हुए भाजपा को भारी बढ़त दिलाई है। यह आम दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। यह बातेँ भाजपा विधायक एवं महाराष्ट्र भाजपा महासचिव विक्रांत पाटिल ने कही है.
विक्रांत पाटिल ने कहा कि, ” दिल्ली जीत के अवसर पर विशाल समारोह का जश्न मनाने के लिए, मैं तुलजापुर गया और माता तुलजा भवानी के दर्शन किए। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया । फूल बरसाकर नागरिकों को बधाई दी।”


