युवा ब्रिगेड द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का आयोजन.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

युवा ब्रिगेड असोसिएशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का आयोजन मुलुंड पश्चिम के केशव पाड़ा में डॉ सचिन सिंह की अध्यक्षता में किया गया l

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह, श्रीमती रीना मोजेस, मनोज सिंह तथा अलविन क्लासेस के विद्यार्थी उपस्थित रहे l

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण डॉ बाबूलाल सिंह एवं डॉ सचिन सिंह द्वारा किया गया l

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. बाबूलाल सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी कुशलता से मुग़ल सम्राटो को हरा कर हिन्दवी स्वराज की स्थापना की l छापामार युद्ध प्रणाली में प्रवीण मराठा सरदारों के साथ शिवाजी महाराज ने मुगलों के कई प्रान्त एवं किलों को कब्ज़ा कर अपने साम्राज्य में मिलाया l

ऐसे ग्रेट मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शत शत नमन l सभी बच्चों ने जय भवानी जय शिवाजी के नारे लगाए l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...